Benefits of pomegranate and which peoples should not eat the pomegranate--अनार के फायदे एवं अनार किन लोगो को नहीं खाना चाहिए। - Breaking Viral News In India

Search This Blog

Friday, 28 July 2017

Benefits of pomegranate and which peoples should not eat the pomegranate--अनार के फायदे एवं अनार किन लोगो को नहीं खाना चाहिए।

अनार के फायदे एवं नुकसान। 
हम सभी जानते है की अनार एक ऐसा फल है, जो साल भर मिलता रहता है। और यह हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मदद पहुँचता है। अनार का जूस काफी फायदेमंद होता है, और लोग इसे काफी पसंद भी करते हैं। अनार काफी पौष्टिक और उपयोगी है। आइए जानते हैं कि अनार के क्या-क्या फायदे हैं और इसका उपयोग किस-किस तरह से किया जा सकता है।

अनार के फायदे और उपयोग :-

खून बढ़ाने के लिए सबसे पाहले डॉक्टर अनार खाने का ही सलाह देते है। इससे हमारे शरीर में रक्त बनता है। एनीमिक मरीजों के लिए अनार सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।
यदि आप अनार का सेवन नियमित रूप से करते है तो ये आपकी याददाश्त  सम्बन्धित समस्याओ में काफी हद तक लाभ पहुँचता है।
अनार के जूस में फ्रुक्टोज होता है जिससे रक्त का शुगर लेवल नहीं बढ़ता है। अन्य फ्रूट का जूस लोगो को कम खाने की सलाह दी जाती है, परन्तु आप अनार का जूस ले सकते है।
अनार का रस रक्त के दबावों को बनाये रखता है जिससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
यह हड्डियों को मजबूत बनाता है तथा जोड़े के दर्द को भी कम करने में लाभदायक है।
यदि आप नियमित रूप से अनार खाते है, तो ये आपके शरीर की चर्बी  को नहीं बढ़ने देता है।
पेट लिवर और ह्रदय की गतिविधियों को नियंत्रित रखने में अनार का जूस काफी मदद पहुँचता है। इससे भूख बढ़ती है और प्यास कम लगती है। यदि आपका जी मचलता है तो आप अनार का जूस अवश्य पिए।
दस्तो को दूर करने में यह काफी असरदार है। दस्त से परेशान हुए लोगो को अनार का जूस दे। इससे जल्द ही राहत मिलती है।
अनार शरीर में खून के थक्के नहीं बनने देता है। यह शरीर में रक्त के बहाव को सामान्य रखने में मदद करता है।
अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। गठिया के रोगी के लिए भी यह फायदेमंद है।



अनार खून में ओक्सिजन की मात्रा बढ़ाता है। तथा यह आपको समय से पहले बूढ़ा नहीं दिखने देता है।
गर्भवती महिला को हर दिन अनार का जूस पीना चाहिए। क्यूंकिअनार में विटामिन और मिनरल के साथ-साथ फ़्लोरिक एसिड पाया जाता है जो भ्रूण के लिए एक अच्छा भोजन है। यह भ्रूण को सुरक्षा करता है साथ ही ब्लड फ्लो को नियंत्रित करता है। इससे बच्चे के कम वजन जैसी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
अनार में पोटेशियम की मात्रा होती है, जो महिलाओ को होने वाले पैर के दर्द से राहत दिलाता है।
अनार ब्रेस्ट कैंसर और फेफड़ो के कैंसर को रोकने में भी अहम भूमिका निभाता है।
गर्मियों में अनार को अपने आहार में जरुर शामिल करना चाहिए। अनार का सेवन दांतों से सम्बन्धित समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसका दैनिक सेवन सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद करता है।
अनार त्वचा की नमी बरकरार रखने में मदद करता है। यह हमें कील मुहासों से बचाता है।
इसके सेवन से त्वचा पर सूर्य की किरणों का नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।


अनार किन लोगो को नहीं खाना चाहिए।:-

अनार का रस का सेवन खाँसी, इन्फ्लुएंजा, शुगर तथा कब्ज से पीड़ित लोग न करे।
अनार के रस का सेवन मेडिसिन के साथ न करे ये काफी नुकसान पंहुचा सकता है।
जिन लोगो को किसी भी तरह की एलर्जी है,तो अनार का जूस न ले क्युकि ये आपके एलर्जी को बढ़ा सकता है।




No comments:

Post a Comment