This home recipe is beneficial in controlling the level of metabolism.--मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है यह घरेलु नुस्खा - Breaking Viral News In India

Search This Blog

Friday, 28 July 2017

This home recipe is beneficial in controlling the level of metabolism.--मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है यह घरेलु नुस्खा


मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में फायदेमंद है यह घरेलु नुस्खा। 

किशमिश एक ड्राई फ्रूट है इसे लोग स्वाद के लिए खाते हैं। लेकिन इसके कई हेल्थ बेनीफिट्स भी होते हैं। किशमिश विटामिन्स, मिनरल्स और एनर्जी का भंडार है। इसमें काफी अधिक मात्रा में आयरन, पोटैशियम, विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ उसे ताकत भी देते हैं। हर रोज सुबह भूखे पेट किशमिश का सेवन हम कई सारी बीमारियों से बचाता है।
किशमिश में पॉलीफेनिक फायटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसे पानी में भिगोकर रखने तथा उसका पानी पीन से किशमिश की एंटी बैक्टीरियल खासियत सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाती है।

Add caption


किशमिश में विटामिन A, बीटा केरोटीन और आंखों के लिए फायदेमंद फायटोन्यूट्रिएंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। किशमिश खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती हैं और रोशनी तेज होती हैं।
इसमें फ्लेवेनॉइड्स एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाली झुर्रियों को तेजी से कम करने में सहायक है। यह बढ़ती उम्र के निशान को कम कर आपको जवां दिखने में मदद करता है।
किशमिश पानी में फूलकर लेक्सेटिव (दस्तावर औषधि) बन जाती है। रोज रात को एक कप पानी उबालकर उसमें मुट्ठी भर किशमिश भिगो दें। सुबह भूखे पेट इस पानी को पी लें तथा किशमिश को चबाकर खा जाएं। इससे पेट की सफाई होती हैं, भूख तेज लगती है। इसके साथ ही पेट, आंत व जननांग संबंधी सभी बीमारियों से बचाव होता है।
किशमिश में विटामिन A, बीटा केरोटीन और आंखों के लिए फायदेमंद फायटोन्यूट्रिएंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। किशमिश खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती हैं और रोशनी तेज होती हैं।
प्रतिदिन किशमिश के पानी का सेवन करना आपके लिवर को स्वस्थ्य बनाए रखने और उसे सुचारू रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित करने का काम भी करता है।
किशमिश में अन्य मिनरल्स के साथ-साथ कैल्किशम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। आर्थराइटिस और गठिया से भी बचाव होता है। इसके अलावा किशमिश का उबला पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म अच्छा होकर फैट खत्म होता है, जिससे शरीर का वजन घटता है।



किशमिश में फायबर होता है। इसे खाने से पेट की एसिडिटी, कब्ज तथा गैस्ट्रिक प्रॉब्लम भी खत्म हो जाती है। पेट की आंत व अन्य समस्याएं भी धीरे-धीरे इस उपाय से दूर हो जाती हैं।
कब्ज या पाचन संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए किशमिश का पानी बेहद लाभदायक पेय है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और अमाशय रस को बनने में मदद करता है।
साथ ही आपके मेटाबॉलिज्म के स्तर को नियंत्रित करने में भी फायदेमंद साबित होता है।
किशमिश का पानी प्रतिदिन पीना उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है, जो अधिक कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण स्वास्थ्य समस्या का सामना करते हैं। यह आपके शरीर में ट्राईग्लिसेराइड्स के स्तर को कम करने में मददगार।
रोजाना सुबह के समय किशमिश के पानी को पीना आपको कई तरह के फायदे देता है। कुछ दिनों तक इसका नियमित सेवन कीजिए और कब्ज, एसिडिटी और थकान से बिल्कुल निजात पाइए। जी, हां यकीन न हो, तो आजमाकर देख.
किशमिश में स्किन तथा बालों के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट्स, मिनरल्स तथा एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। रोज सुबह भूखे पेट किशमिश का पानी पीने से किशमिश में मौजूद विटामिन B, पोटैशियम तथा एंटी-ऑक्सीडेंट्स स्किन तथा बालों को मॉइश्चराइज कर डैमेज रिपेयर करते हैं। इससे स्किन हेल्दी, सॉफ्ट बनती है और बाल भी खूबसूरत, चमकदार और हेल्दी दिखाई देते हैं।




No comments:

Post a Comment