भोजन करने के सही तरीके - Breaking Viral News In India

Search This Blog

Saturday, 22 July 2017

भोजन करने के सही तरीके

भोजन करने के सही तरीके 
हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए भोजन को सही तरीके से प्रयोग में लाना चाहिए। अगर हम गलत तरीको से भोजन का प्रयोग करते है, तो हमारे शरीर पर इसका काफी प्रभाव पड़ता  है, और यह कई सारी  बीमारियो का कारण  बन जाता है। जैसे:- दुबला-पतला होना, मोटापन का शिकार  होना,बीपी, शुगर इत्यादि।
हमें कम से कम दिन में तीन बार भोजन करनी चाहिए। सुबह, दोपहर, और शाम। 
सुबह का नास्ता हमें भरपूर मात्रा में लेनी चाहिए क्योकि, सुबह से शाम तक हमारा शरीर कार्य करने में संलगन रहता है,तथा कार्य करने के लिए हमें एनर्जी  की आवश्यकता होती है। दोपहर का भोजन हमें सुबह से हल्का काम मात्रा में लेनी चाहिए। अगर आप को शाम को ऐसा लगता है की हमे भूख लगी है, तो बिलकुल कम मात्रा में फ्रूट ले ले। तथा रात में हमें बहुत ही काम मात्रा में भोजन करनी चाहिए। ताहि हमारा शरीर रात में कुछ पल के लिए विश्राम कर ले।  विश्राम करने से तात्पर्य यह है की हमारे शरीर का पार्ट पुर्जा। 
       अगर देखा जाए तो 90 प्रतिशत लोग ठीक इसके बिपरीत नियमो को अपनाते है। सुबह में हल्का, दोपहर में थोड़ा जयादा तथा रात में भरपूर मात्रा में भोजन ग्रहण करते है जिसके कारण  उनाका शरीर कभी विश्राम नहीं कर पता है। विश्राम नहीं करने के कारण हमारे शरीर के पार्ट-पुर्जे ख़राब होने लगते है  और हम धीरे-धीरे बीमार परने लगते है। 
इस बात को हमेशा ध्यान में रखे की जब कभी भी हम भोजन ग्रहण करे तो तला, भुना, पका, फास्टफूड इत्यादि का प्रयोग न करे। अगर आप ऐशा करते भी हो तो बिलकुल कम मात्रा में करे। क्योकि ये सारी चीजें हमारे शरीर को काफी हद तक नुकसान पहुंचते है। 
          
       
    

No comments:

Post a Comment