Regarding the healthy benefits of the most eaten fruit.-- जाने सबसे ज्यादा खाए जानेवाले फल के स्वस्थ लाभ के बारे में। - Breaking Viral News In India

Search This Blog

Wednesday, 26 July 2017

Regarding the healthy benefits of the most eaten fruit.-- जाने सबसे ज्यादा खाए जानेवाले फल के स्वस्थ लाभ के बारे में।




सेब एक फल है, जिसे हम सभी लोग जानते है।  परन्तु क्या आप जानते है की सेब हमारे स्वस्थ के लिए कितना लाभदायक है। तो आइए हम जानते है की सेब हमारे स्वस्थ के लिए कितना लाभदायक है और हम इसे कैसे प्रयोग में लाए।

सब से पहले हम जानते है इसके खाने के बारे में :-
सेब को हमलोग कई प्रकार से ग्रहण करते है इसे हम सीधे भी खा लेते है या सलाद बनाकर भी इत्यादि। कोई फर्क नहीं परता है की आप इसे किस प्रकार ग्रहण करते है।
परन्तु  इसका प्रयोग नियमित तौर पर करने के बेमिशाल फायदे हैं। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने के लिए आप एक और तरीका अपना सकते हैं और वह तरीका है इसे ज्यूस के रुप में इस्तेमाल करके। सेब को सबसे स्वास्थ्यवर्धक और विभिन्नताओं से भरा हुआ फल समझा जाता है। इसके ज्यूस को सारी दुनिया में काफी मात्रा में उपयोग किया जाता है। यह बड़े पैमाने पर  पंसद किया जाता है। यह बाजार में रेडीमेड भी उपलब्ध है परंतु घर पर बने ज्यूस के तौर पर इसे इस्तेमाल करना का सबसे अधिक फायदेमंद है।

आइए अब हम आप को बताते है सेब से होने वाले बेमिशाल फायदे के बारे में :-



सेबफल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दिन में एक बार सेबफल के ज्यूस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। सेब रेशे वाला फल है इसीलिए इसमें फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है।  
सेब के कितने फायदे होते हैं इस बात का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि, हर दिन एक सेब खाकर आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं।
इसके अलावा भी इनसे कई फयदे है जैसे :-
सेब रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह  हमारे शरीर को स्वस्थ्य रखता है।
सेब खाने से हमारा वजन भी कंट्रोल में रहता हैं,क्योंकि यह भूख मिटाता हैं और बहुत देर तक पेट भरा भरा सा रहता हैं।
पथरी रोगियों को दिन में 3-4 सेब जरूर खाने चाहिए यह उनकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता हैं।
सेब में बहुत अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं,जो हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती हैंं।



अगर आप रोज सेब खाते हैं तो डायबिटीज के चांस भी कम होते हैं।
सेब का जूस दमा रोगियों के लिए बहुत लाभदायक होता हैं।
रोज़ सेब खाने से हाई ब्लड प्रेशर में बहुत लाभ होता हैंं।
सेब के रस में मिश्री मिलाकर पीने से भूख ज्यादा लगती हैंं।
हर रोज एक सेब खाकर हम अपने कोलेस्टरॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।
दिन में एक बार सेब का जूस पीने से ह्रदय के लिए सुचारू रूप से काम करना आसान हो जाता हैं।
सेब हमारे दातों को स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है. सेब दांतों से बैक्टीरिया और वायरस को दूर रखता है।  और हमारे मुँह में थूक की मात्रा को बढ़ा देता है।


सेब दुनिया में सबसे ज्यादा खाए जाने वाले फलों में से एक है। रिसर्च से पता चला है कि मनुष्य ने आज से 8000 साल पहले सेब को ख़ाना शुरू किया और अपने गज़ब के स्वाद के कारण यह जल्द ही लोकप्रिय होना शुरू हो गया। यह अपने स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि हेल्थ के लिए भी प्रसिद्ध हैं।यह कहावत भी हैं जो की ऊपर मैंने लिखा भी है की हर दिन एक सेब खाकर आप डॉक्टर से दूर रह सकते हैं।






No comments:

Post a Comment